फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth shot over old enmity accused absconding in Azamgarh

यूपी: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, फायरिंग की आवाज से मची अफरातफरी; वारदात के बाद भागा आरोपी

Fri, 25 Sep 2026 01:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 25 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Youth shot over old enmity accused absconding in Azamgarh
फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली बांह में लगने से युवक घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र सुबह करीब 8:45 बजे गांव में था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गोली मार दी। गोली प्रमोद की बांह में लगी। गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी समीर यादव उर्फ ऋषि मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया तहरीर मिली है प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed