फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed, five injured

युवक की मौत,पांच लोग घायल

Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, five injured
बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त आटो। मौके पर ग्रामीणों की भीड़।
जिले में हुए चार अलग-अलग हादसों में एक युवकी मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पहली घटना बलरामपुर के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में हुई। कोटिला बाजार के पास गुरुवार की सुबह इलाहाबाद डिपो की बस और मैजिक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। वाराणसी जनपद के डीएलडब्ल्यू थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी निवासी राजेश (26) पुत्र योगेंद्र शर्मा और संतोष (28) पुत्र दिनेश वाराणसी से आरओ प्लांट का सामान मैजिक मेें लादकर आजमगढ़ आ रहे थे। गुरुवार की सुबह दोनों रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के पास से पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही इलाहाबाद डिपो की बस आटो से टकरा गई। मैजिक पर सवार राजेेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष को घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



दूसरी घटना में बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव निवासी प्रदीप सिंह (48) पुत्र रामकिशुन सिंह गुरुवार की देर शाम किसी कार्य से ठेकमा बाजार जाने के लिए बाइक से घर से निकले। गांव बाहर स्थित ताल के पास उनकी बाइक गांव निवासी संदीप यादव पुत्र राजनाथ यादव की बाइक से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले गए। 
विज्ञापन



उधर, मार्टीनगंज के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में गुरुवार की दोपहर ट्रक ने सामने से आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो चालक को गंभीर चोटें आईं। तुगीरसूलपुर गांव निवासी राजेश (26) पुत्र रामदुलार राम आटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार को वह दुबरा बाजार से आटो लेकर बरदह के लिए निकला। इस बीच सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। आटो चालक राजेश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आटो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बलरामपुर के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने से हुई टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। भवनाथ निवासी रामजनम (32) पुत्र डीएन यादव गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे बाइक से शहर  जाने के लिए निकला। जैसे ही आजमगढ़ फैजाबाद मुख्य मार्ग पर पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना    में उसे रामजनम को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed