फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed by car collision, one injured

कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 17 Mar 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by car collision, one injured
बलरामपुर। कंधरापुर थाने के जुनेदगंज के पास सोमवार की देर रात को अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मऊ के रानीपुर थाने के भूसवा याकूबपुर गांव निवासी विनोद कुमार (40) पुत्र हरदेव की ससुराल रतुवा समेदा गांव में थी। ससुराल आते-जाते समय उसकी पहचान गांव के संतोष मौर्य से हो गई। संतोष शहर कोतवाली के बलरामपुर मुहल्ले में मोबाइल की दुकान किया है। सोमवार की शाम को ससुराल आने पर विनोद अपने मित्र संतोष मौर्य की दुकान पर पहुंचा। वहां से रात को दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। कंधरापुर थाने के जुनेदगंज बाजार के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। जबकि संतोष का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed