Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls dominate Mathematics Olympiad, securing all three positions

Azamgarh News: गणित ओलंपियाड में छात्राओं का दबदबा, तीनों स्थानों पर बनाई जगह

Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate Mathematics Olympiad, securing all three positions
अहरौला बीआरसी केंद्र पर आयोजित परिषदीय विद्यालय के जूनियर स्तरीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा देते - फोटो : अमर उजाला
गणित में प्रतिभा दिखाने के लिए आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। परीक्षा में ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की गणितीय समझ और मानसिक क्षमता का आकलन किया गया। परीक्षा में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिनमें 20 प्रश्न गणित और 10 प्रश्न मानसिक क्षमता पर आधारित थे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद शिक्षकों के संयुक्त पैनल ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कंपोजिट विद्यालय गौरी की कक्षा सात की छात्रा अनुष्का ने 30 में 26 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कक्षा आठ की अन्नू मौर्य और अंशिका 24-24 अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा आठ की अनुष्का गोंड ने 22 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आयोजन समिति के एआरपी रामनारायण गुप्ता और अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को पहचानना है। इस मौके पर एआरपी शैलेश मौर्य, हरीश उपाध्याय, कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रमिला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed