फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in fight dies during treatment, police accused of beating him

Azamgarh News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर पीटने का आरोप

Mon, 22 Jan 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight dies during treatment, police accused of beating him
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊंचहुंआ गांव निवासी एक युवक की एक पखवारा पूर्व पिटाई हुई थी। इसके बाद से परिजन उसका इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह घायल युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन तरवां थाना पुलिस पर ही मारने-पीटने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत एसपी को भी मृतक के पुत्र ने पत्रक दिया था। मौत की सूचना पर तरवां पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने पहुंची तो परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया। शाम लगभग तीन बजे अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

ठाटा ऊंचहुंआ गांव निवासी शोभनाथ चौहान (48) की बीते सात जनवरी की रात पिटाई हुई थी। गंभीर चोट के चलते वह बेहोश तक हो गए थे। परिजन उसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से जिला अस्पताल में कुछ दिनों तक उनका इलाज कराया। इसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से भी जवाब देने पर परिजन उन्हें पुन: राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह शोभनाथ की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर पहुंची तरवां थाना पुलिस के सिपाहियों ने ही शोभनाथ की पिटाई की थी। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी को भी मृतक के पुत्र धीरज चौहान (23) ने पत्रक दिया था। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया। परिजन पहले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण, एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। घंटों कवायद के बाद अधिकारियों ने चोट के निशान आने पर एफआईआर का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए और शाम लगभग तीन बजे पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed