फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in suspicious condition, family members expressed fear of murder

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition, family members expressed fear of murder
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के कुसमुलिया गांव निवासी एक युवक शनिवार की सुबह अपने कमरे में बिस्तर पर मृत मिला। परिजनों ने शुक्रवार की रात साथियों द्वारा मारे पीटे जाने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुसमुलिया गांव निवासी सोनू राम (23) शुक्रवार की शाम अपने तीन साथियों के साथ घर से बाजार के लिए निकला था। देर रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बिना कुछ खाए कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने गए।
विज्ञापन

कमरे में सोनू बिस्तर पर औधे मुंह पड़ा था। इसपर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार की शाम साथ गए दोस्तों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। इसपर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू राम आठ भाइयों में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस बाबत एसओ मेंहनगर बसंत लाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पर कोई चोट के निशान भी नहीं दिख रहे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed