{"_id":"6222535f07ed4014976807a7","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-a-day-before-protection-azamgarh-news-vns641684021","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरक्षा से एक दिन पहले करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरक्षा से एक दिन पहले करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक का शुक्रवार को वरक्षा होना था। कार्यक्रम के पूर्व ही युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना के चलते लोगों में खासा आक्रोश है।
हड़ौरा गांव निवासी गणेश कुमार (24) पुत्र तुलसीराम का शुक्रवार को वरक्षा होना था। इसकी तैयारी को लेकर परिजनों के साथ ही गणेश भी जुटा था। टेंट लगाने के लिए पाइप आई हुई थी जिसे उठा कर वह ले जा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई और करंट लगने से गणेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिसे लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी आक्रोशित थे। गणेश मुंबई में रह कर टाइल्स लगाने का काम करता था और विवाह तय होने पर वह घर आया था। मृतक के दो भाई व तीन बहनें हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पूर्व में हो चुकी है तीन और की मौत
तरवां। गांव से गुजरे हाईटेंशन तार के चलते पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके पूर्व तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं एक व्यक्ति दिव्यांग हो गया है। अब एक बार फिर लटक रहे हाईटेंशन की चपेट में आने से हुई घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है।