फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies by drowning in river while bathing

Azamgarh News: नहाते समय नदी में डूब कर युवक की मौत

Sun, 19 May 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in river while bathing
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव से गुजरी तमसा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत वालीदपुर नारापार गांव निवासी अजय कुमार (38) कबाड़ बीनता था। शुक्रवार को भी वह कबाड़ बीनने निकला था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव से गुजरी तमसा नदी के किनारे पहुंचने पर वह नहाने के लिए नदी में उतर गया।
विज्ञापन

इसी दौरान वह नदी में डूब गया। उसे नहाते हुए कुछ लोग देख रहे थे। जब वह डूबने लगा तो आसपास मौजूद लोग भाग कर नदी किनारे पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किए लेकिन तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed