फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after being shot in suspicious condition

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में गोली लगने से युवक की मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot in suspicious condition
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसके कनपटी पर गोली लगी थी। मौके पर तमंचा व कारतूस भी पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, तो वहीं पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतक मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत भूवरपुर गांव निवासी सूरज यादव (26) की लालगंज कस्बा में चाय की दुकान है। वह परिवार के साथ स्टेट बैंक की शाखा के पास किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। वर्ष 2012 में रेतवा चंद्रभानपुर गांव में 12 बिस्वा व वर्ष 2014 में छह बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। उक्त भूमि को लेकर विवाद भी चल रहा था। इसी भूमि पर ईंट की दीवार खड़ी कर उस पर करकट डाल कर सूरज प्राय: रहा करता था। गाजीपुर स्थित घर पर शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात ही सूरज लौट आया था। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे उसके परिजन भी लालगंज पहुंचे। सूरज को फोन करने पर उसका फोन नहीं उठा। जिस पर परिजन रेतवा चंद्रभानपुर गांव में क्रय की गई जमीन पर उसकी तलाश में पहुंचे। जहां सूरज मृत हाल में पड़ा। उसकी कनपटी में गोली लगी थी और मौके पर ही तमंचा व कारतूस भी पड़ा था। मृतक के पिता लल्लू यादव ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। वहीं पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। इंस्पेक्टर क्राइम रूद्रभान पांडेय ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed