{"_id":"69d0b0b86fa97b36920300ee","slug":"youth-died-in-stabbing-over-trivial-matter-in-azamgarh-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में युवक की हत्या: साथ में बैठकर दो दोस्त कर रहे थे बात, अचानक शुरू हुई बहस; चाकूबाजी में गई एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में युवक की हत्या: साथ में बैठकर दो दोस्त कर रहे थे बात, अचानक शुरू हुई बहस; चाकूबाजी में गई एक की जान
Sat, 04 Apr 2026 12:03 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:03 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक युवक अपने साथी के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद चाकूबाजी में एक युवक घायल हुआ, उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुरा में शुक्रवार देर रात एक विवाद के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय हस्सान अहमद पुत्र नौशाद अहमद के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, हस्सान अपने साथी इरफान के साथ देर रात में घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर इरफान ने चाकू निकालकर हस्सान अहमद पर हमला कर दिया। इस घटना में हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल हस्सान को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हस्सान बुनकरी के साथ ही साड़ी का कारोबार भी करता था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।