{"_id":"60cb88308ebc3e32cc32fc70","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-azamgarh-news-vns595389189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की लाठी-डंडा से पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की लाठी-डंडा से पीट कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव निवासी युवक की उसके ट्यूबवेल पर ही लाठी-डंडा व रॉड से पीट कर हत्या कर दी गई। बुधवार की शाम परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
ककरहटा गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र अनिल बुधवार को दिन में घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किसी का फोन आया और फोन करने वाले ने उसे ट्यूबवेल पर बुलाया। ट्यूबवेल पर जाने की बात कह कर अनिल घर से निकला। ट्यूबवेल पर ही उसकी लाठी-डंडे से जम कर पिटाई की गई और अधमरा कर हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उसे मौके पर लहुलुहान हाल में देखा। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई व तीन बहनों में चौथे स्थान पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और जांच पड़ताल की जा रही है।