फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth attempted suicide due to family dispute

Azamgarh News: पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide due to family dispute
कोतवाली क्षेत्र के कसेरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से ऊबकर एक युवक फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। संयोग रहा कि परिजनों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारकर जान बचाई।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कसेरा गांव निवासी अरविंद कुमार (23) का विवाह एक वर्ष पूर्व चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र में हुआ था। सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद कमरे में पहुंचा और पंखा लटकाने वाले हुंक से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। यह देख पत्नी शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अरविंद को फंदे से नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक काे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां से उसे वाराणसी के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed