{"_id":"67e5994a199958af2100ad4f","slug":"your-son-has-been-arrested-by-the-cbi-send-rs-170-lakh-or-else-he-will-be-put-in-jail-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129324-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आपके बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया \nहै, 1.70 लाख भेजो नहीं तो जेल में डाल देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आपके बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, 1.70 लाख भेजो नहीं तो जेल में डाल देंगे
विज्ञापन
आजमगढ़। आपके बेटे को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, 1.70 लाख भेजो नहीं तो जेल में डाल देंगे। ठगों ने बातों का ऐसा जाल बुना कि एक व्यक्ति ने उक्त रकम ट्रांसफर कर दी।
कॉल खत्म होने के बाद उसे ठगे जाने का पता चला तो उसने मुकदमा दर्ज कराया। मामला बरदह थाना क्षेत्र का है। डिजिटल अरेस्ट के जरिये एक पिता अपने बेटे को बचाने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने सऊदी अरब में बेटे की कथित गिरफ्तारी के नाम पर 1.70 लाख रुपये गंवा दिए। बरदह थाना क्षेत्र के उसरी खुर्रमपुर गांव निवासी अबुतराब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को मध्य प्रदेश के बेतिया जिला निवासी मोहम्मद इकबाल बताया और अपनी आईडी एलेक्स अब्दुल्लाह खान के नाम से पेश की। उसने कहा, आपका वीजा खत्म हो गया है। आपके बेटे अबुल्लाह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे सऊदी अरब के रियाद में रखा गया है।
विज्ञापन
तुरंत मेरे खाते में एक लाख 70 हजार रुपये भेजें, वरना उसे जेल में डाल दिया जाएगा। डर और घबराहट में अबुतराब ने तुरंत बताए गए खाते में 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बाद में अपने बेटे और अन्य स्रोतों से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि यह एक ठगी थी और उनका बेटा सुरक्षित है। पुलिस इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।