फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Younger brother beaten to death with a stick

Azamgarh News: छोटे भाई की लाठी से पीटकर की हत्या

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Younger brother beaten to death with a stick
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में मंगलवार की रात दावत के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने अविवाहित छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और लोगों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की। उधर, एक अन्य भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुजरपार गांव निवासी स्व. महातम दुबे के पांच पुत्र थे। सबसे छोटे पंचदेव दुबे (40) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने एक भाई इंद्रपाल के साथ रहता था। मंगलवार की रात पंचदेव अपने बड़े भाई गिरीश दुबे व गांव के रहने वाले प्रवेश यादव के साथ ट्यूबवेल पर दावत करने गए थे। दावत के दौरान ही दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही बड़े भाई गिरीश दुबे ने पंचदेव पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हाल में पंचदेव को मौके पर ही छोड़ कर गिरीश व पार्टी में शामिल रहे प्रवेश यादव फरार हो गए। रात भर घायलावस्था में पड़े-पड़े पंचदेव की मौत हो गई। सुबह तक जब पंचदेव घर नहीं पहुंचे तो साथ रहने वाले भाई इंद्रपाल उसे खोजने निकले तो ट्यूबवेल के पास पंचदेव मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शराब पीने के दौरान भाईयों में विवाद व मारपीट हुई। बड़े ने छोटे भाई को धकेल दिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। एक अन्य भाई की तहरीर पर पुलिस ने गिरीश और प्रवेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed