फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Younger brother attacked elder brother with a gas cylinder on his head, he is serious

Azamgarh News: छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर गैस सिलिंडर से किया हमला, गंभीर

Sun, 24 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Younger brother attacked elder brother with a gas cylinder on his head, he is serious
अहरौला। थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में शुक्रवार देर रात आपसी कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर गैस सिलिंडर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना में फल विक्रेता गंभीर मनोज अग्रहरि (45) रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ आरोपी भाई दिलीप को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, माहुल कस्बा निवासी मनोज अग्रहरि (45) ठेले पर फल बेचते थे। शुक्रवार रात बाजार से लौटने पर उनका छोटे भाई दिलीप अग्रहरि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी बढ़ने पर दिलीप ने पास में रखा पांच लीटर का गैस सिलिंडर उठाकर मनोज के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे मनोज का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर कमरे के फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। हमले के बाद आरोपी कमरे में बंद हो गया। पत्नी जब खाना लेकर कमरे में गई तो पति को फर्श पर लहूलुहान देख कर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और चौकी प्रभारी सुधीर सिंह ने पहुंचकर आरोपी को कमरे से बाहर निकालने में काफी मशक्कत की। हिरासत में लेने के दौरान उसने पुलिस कर्मियों को दांत से भी काट लिया। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी दिलीप मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed