फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man was hacked to death with shovel in Azamgarh following dispute over boundary wall

यूपी में युवक को फावड़े से काट डाला: खेत में घसीट कर पीटा, इस वजह से परिजनों के सामने मर्डर; चार के खिलाफ FIR

Sun, 26 Oct 2025 09:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 09:40 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर रौनापार थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
young man was hacked to death with shovel in Azamgarh following dispute over boundary wall
युवक की फाइल फोटो और इसी जगह हुई थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के मनोरथपुर दुबौली गांव में बीती रात मेड़ काटने के विवाद को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के मनोरथपुर दुबौली निवासी जितेंद्र चौहान का गांव के ही सुगन चौहान के साथ पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। शनिवार की रात करीब 12 बजे मेड़ काटने की विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। 

विज्ञापन

young man was hacked to death with shovel in Azamgarh following dispute over boundary wall
युवक की माैत के बाद खेत में माैजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सुगन चौहान द्वारा फावड़े से मुसाफिर चौहान पर हमला बोल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने सुगन चौहान, इंद्रपाल चौहान, राबड़ी देवी, पार्वती देवी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed