फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man out for a walk dies after being hit by train

Azamgarh News: टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man out for a walk dies after being hit by train
आजमगढ़। क्षेत्र के सिधारी हाल्ट स्टेशन के पास रविवार को पैसेंजर ट्रेन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक अपनी बहन के घर आया था और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

सिधारी हाल्ट स्टेशन पर रविवार की सुबह लगभग नौ बजे मऊ से शाहगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके जीजा रमेश ने रौनापार थाना क्षेत्र के कारीपुर गांव निवासी अनिल शर्मा (27) के रूप में की। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीजा के अनुसार शनिवार की शाम उसका साला अनिल घर आया था। रविवार की भोर में ही वह टहलने के लिए निकल पड़ा। देर तक वापस नहीं लौटा तो जीजा उसे खोजने निकले। इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। इस सूचना पर जीजा मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed