{"_id":"5edc682c1a12532410172a6a","slug":"young-man-killed-by-cutting-his-throat-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फरसे से गला काटकर ऑटो चालक की हत्या, टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में फरसे से गला काटकर ऑटो चालक की हत्या, टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव
Sun, 07 Jun 2020 09:38 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के उर्दिहा-निबियहवा ढाला के समीप संपर्क मार्ग पर पुलिया के पास रविवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान ऑटो चालक रमेश यादव पुत्र राम अवध यादव निवासी खानभगतपुर बिलरियागंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार फरसे से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। कान भी कट गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। रविवार सुबह टहलने निकले उर्दिहा और रोशनगंज के ग्रामीणों ने निबियहवा ढाला महुला-गढवल बांध से दो किमी दूसर संपर्क मार्ग पर पुलिस के पास 35 वर्षीय युवक का शव देखा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
युवक का सिर गमछे से ढका था। सिर में कान के पास काफी चोट दिख रही थी। नीले रंग की पैंट और सफेद शर्ट तथा स्लीपर पहने हुआ थे। आशंका जताई जा रही थी हत्या करके शव फेंका गया है। मृतक की पहचान रमेश यादव पुत्र राम अवध यादव निवासी खानभगतपुर बिलरियागंज के रूप में हुई। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।