फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man hanged himself by hanging in Azamgarh

Suicide in Azamgarh: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, चार बहनों में था इकलौता भाई

Tue, 19 Jul 2022 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 19 Jul 2022 04:11 PM IST
सार

आजमगढ़ के तहबरपुर थाना के चकिया दुबे रामपुर गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
Young man hanged himself by hanging in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ के तहबरपुर थाना के चकिया दुबे रामपुर गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को दिन में गमछे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दिया। घटना की जानकारी परिजनों को देर शाम तब हुई जब बहन भाई के कमरे में सफाई करने गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चकिया दुबे रामपुर गांव निवासी रामनेत राम (18) पुत्र चंद्रिका राम सोमवार को दिन में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर शाम रामनेत की बहन भाई के कमरे में सफाई करने पहुंची तो उसे गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ देखा। भाई को लटकता देख वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


चीख सुनते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के समय पिता घर पर मौजूद नहीं थे और मां खेत पर गई थी। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। अभी मात्र एक बहन की शादी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed