फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man found bleeding on the road dies during treatment

Azamgarh News: सड़क पर लहूलुहान मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 10 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man found bleeding on the road dies during treatment
देवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बा स्थित एक गोदाम पर पल्लेदारी करने वाला युवक शनिवार की देर शाम सड़क किनारे लहूलुहान हाल में मिला था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी टीकारगाढ़ लालगंज भेजा गया। रविवार की सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन चाकू मारे जाने की बात कह रहे हैं जबकि देवगांव कोतवाली पुलिस हादसे में घायल होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी रवि सरोज 42 देवगांव कोतवाली के लालगंज कस्बा स्थित किसी गोदाम पर पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार की रात वह लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर उसे सीएचसी टीकारगाढ़ लालगंज भेजवा दिया, जहां से रविवार की सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान दिन में लगभग सवा दो बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी व अस्पताल के कर्मचारी चाकू से घायल होने की बात कह रहे है, वहीं इस बाबत जब देवगांव कोतवाली पुलिस से पूछा गया तो पुलिस हादसे में घायल होने की संभावना जाता रही है। मृतक दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed