{"_id":"66b0a34d9c903555ec0afdec","slug":"young-man-fell-down-after-drinking-alcohol-run-over-by-vehicle-in-azamgarh-video-went-viral-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शराब पीकर गिरे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत, वीडियो वायरल; चार पहिया की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शराब पीकर गिरे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत, वीडियो वायरल; चार पहिया की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM IST
सार
Ghazipur News: दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं, एएसपी सिटी ने कहा कि जांच चल रही है। जल्द ही कार मालिक गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो से निकाली गई फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक शराब पीकर सड़क पर गिरा हुआ है। तभी उधर से गुजर रहा एक चार पहिया वाहन उसे रौंदते हुए निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीर के बाद पुलिस हरकत में आ गई और युवक को रौंदने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना बीते शनिवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी चौराहे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक साइकिल जाते हुए सड़क पर गिर जाता है। किसी ने उसे उठाने की जहमत नहीं उठाई। वह उसी तरह से सड़क पर ही पड़ा रहा। अगल बगल से वाहन गुजरते रहे।
इसी बीच रोडवेज की तरफ से एक ई-रिक्शा और उसके पीछे चार पहिया वाहन वहां पहुंचा। ई-रिक्शा चालक तो युवक को बचाकर निकल गया। लेकिन, चार पहिया वाहन ने युवक को रौंद दिया। इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
गाड़ी ऊपर चढ़ने के बाद युवक तड़पने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग वहां से भागने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त खत्री टोला मुहल्ला निवासी सोनू चौहान (23) के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। कुछ आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप ही चाय जलपान की एक मड़ई को तहस-नहस कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक सोनू चौहान गोला मंडी में अपने भाई के साथ सब्जी बेचने का काम करता था।
बोले अधिकारी
तीन अगस्त की रात यह घटना घटित हुई थी। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हम गाड़ी की पहचान करने में जुटे हुए हैं। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी।