फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man dead body found hanging from a tree in Azamgarh

Azamgarh News: सिवान में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रात में खाने के बाद घर से निकला फिर...

Mon, 08 Apr 2024 06:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

Azamgarh News: बीती रात भोजन करने के बाद युवक बाहर घुमने जाने की बात कह कर घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के सिवान में लाश मिलने की सूचना दी।

विज्ञापन
young man dead body found hanging from a tree in Azamgarh
Crime Scene - फोटो : Twitter

विस्तार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह पेड़ से लूंगी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुखलिसपुर गांव निवासी विजय मौर्या (35) रविवार की रात घर से घुमने जाने की बात कह कर निकला। पिता मंटू ने उससे खाना खा कर जाने को कहा तो उसने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह उसका शव गांव के सिवान में बबूल के पेड़ पर लूंगी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में कप्तानगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विजय दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed