{"_id":"608066598ebc3e8dc456963e","slug":"young-man-crushed-by-balero-in-electoral-rivalry-azamgarh-news-vns5861430175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में युवक की बालेरो से कुचल कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में युवक की बालेरो से कुचल कर हत्या
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के जीवधारी कटघरा गांव निवासी एक युवक की चुनावी रंजिश में बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दी। घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
महाराजगंज क्षेत्र के जीवधारी कटघरा ग्राम निवासी पिंटू उर्फ प्रिंस यादव (30)
पुत्र राजेंद्र यादव के चाचा प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े थे। गांव के निवर्तमान प्रधान भी पुन: चुनावी मैदान में उतरे थे। इसी के चलते दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। मंगलवार की शाम पिंटू उर्फ प्रिंस यादव स्थानीय कुढ़ही ढाले की ओर किसी कार्यवश अपने मित्र के साथ गया था। आरोप है कि इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार होकर आए विपक्षियों ने पैदल घर की ओर जा रहे पिंटू यादव पर वाहन चढ़ा दिया। इस घटना में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखी और उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे अन्यत्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए और घर के बाहर ही शव रख कर विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बुधवार की सुबह सीओ सगड़ी डॉ. राजेश तिवारी मय दल बल मौके पर पहुंच गए और गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी। इसके साथही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा चंद्रभूषण ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें गांव के संजय, अनिल व अखिलेश के अलावा अमरनाथ निवासी जजमनजोत थाना महराजगंज व रवि निवासी अराजी देवारा करखिया थाना रौनापार को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद शुरू कर दिया है। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था और अभी अविवाहित था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बैंकाक में रह कर करता था कपड़े का व्यवसाय
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीवधारी कटघरा कुड़ही गांव निवासी मृतक प्रिंस यादव दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी तो दूसरी अभी पढ़ती है। प्रिंस भी रोजीरोटी के लिए बैंकाक रहता था और वहां कपड़े का कारोबार करता था। पिछले लॉकडाउन के दौरान वह विदेश से घर लौटा और फिर यहीं रह कर अपने चाचा के प्राथमिक विद्यालय को देखने लगा। इसके साथ ही वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था। प्रिंस की मौत से जहां परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया तो वहीं रोजीरोटी का संकट भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम चार पहिया सवारों ने युवक को कुचला था, इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पीएम में भेजने के साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश आदि दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
राजेश तिवारी, सीओ सगड़ी