{"_id":"62c1199997e7ab3b6d792eb9","slug":"young-man-committed-suicide-in-azamgarh-by-hanging-himself-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साड़ी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साड़ी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Jul 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:52 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई।
विज्ञापन
शव
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रूदरी गांव में रविवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब गांव निवासी युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है।
विज्ञापन
रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया (30) शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब देर तक वह सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट न मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
किसी तरह परिजनों ने जब कमरे के अंदर झांका तो आशीष साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विषाक्त पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी जयबहादुर (60) पुत्र स्व. फूलचंद सिंह ने शनिवार को दिन में अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी।