फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man committed suicide by hanging due to family issues in Azamgarh

Azamgarh News: पारिवारिक विवाद में युवक ने मौत को लगाया गले, घर में फंदे से लटककर दी जान

Tue, 29 Apr 2025 12:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging due to family issues in Azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझुवा में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मझुवा गांव निवासी 33 वर्षीय प्रदीप राजभर, पुत्र इंद्रजीत राजभर ने पारिवारिक विवाद में अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पीआरबी 6212 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: छेड़खानी की आशंका में युवक को बेल्ट और लाठी से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदीप राजभर का अपने छोटे भाई गोरेलाल राजभर के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। लोगों ने बताया कि घटना के समय प्रदीप नशे की हालत में था। विवाद के बाद उसने घर में ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी महाराजगंज विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर शांति बनी हुई है और फील्ड यूनिट को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed