फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man climbed tree to hang himself due to wife did not bid farewell in azamgarh

Azamgarh: पत्नी की विदाई नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक, कहा- तीन साल हो गए, अब और अलग नहीं रह सकते

Sun, 19 Feb 2023 06:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पत्नी की विदा नहीं होने से नाराज युवक पेड़ पर चढ़ गया और खुदकुशी की धमकी देने लगा। काफी देर तक चले नाटक के बाद किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन
young man climbed tree to hang himself due to wife did not bid farewell in azamgarh
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब तीन साल से मायके में रह रही पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक रविवार को पेड़ पर चढ़ गया। फांसी लगाकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। कहा कि मेरी पत्नी तीन साल से मायके में है। अब और अलग नहीं रह सकता। युवक की इस हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। काफी देर तक चले नाटक के बाद किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया है। मामला आजमगढ़ जिले के  अहरौला थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव का है।

विज्ञापन


गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी 2015 में गौरी गांव निवासी एक युवक से किया था। 2019 में किन्हीं कारणों से पति-पत्नी में संबंध विच्छेद हो गया। पत्नी मायके में रहने लगी। हालांकि युवक अक्सर ही अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आता रहता था। रविवार को भी वह नशे में धुत्त होकर  ससुराल पहुंचा और पत्नी की विदाई करने को कहा।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके पीछे कारण तीन साल पूर्व हुए संबंध विच्छेद को बताया। इसके बाद भी युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। ससुराल वालों के इंकार पर वह घर के सामने स्थित एक विशालकाय पेड़ पर चढ़ गया। फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की धमकी देने लगा। है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी इस हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के पेड़ पर चढ़ कर आत्महत्या की धमकी देने का वीडियो भी बना लिया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा और हिरासत में लेकर थाने चली गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed