फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man beaten in girlfriend's house, girl refuses to identify herself in police station

Azamgarh News: प्रेमिका के घर में युवक की पिटाई, थाने में युवती का पहचानने से इन्कार

Thu, 24 Oct 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten in girlfriend's house, girl refuses to identify herself in police station
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर के अंबरपुर गांव में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं थाने में प्रेमिका ने प्रेमी को पहचानने से मना कर दिया। बरदह के बर्रा गांव की युवती सराय ख्वाजा जौनपुर जनपद निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद शाकिर के साथ पढ़ती थी, दोनों में प्रेम हो गया। ढाई वर्ष पहले दोनों एक साथ पकड़े गए थे। दोनों के परिजनों ने दोनों की पिटाई की। तब से युवक मुंबई चला गया और युवती ननिहाल अंबरपुर गांव में आ गई। लेकिन बातचीत चलती रही। सोमवार रात मोहम्मद शाकिर गंभीरपुर के अंबरपुर गांव में युवती के ननिहाल पहुंचा। शौचालय के सहारे छत पर पहुंच गया। युवती के ननिहाल के मामा के लड़के को लघु शंका हुई और वह बाहर पहुंचा तो देखा कि शौचालय के पास किसी व्यक्ति का चप्पल पड़ा है फिर वह इधर-उधर देखा नहीं पता चला, कुछ देर बाद फिर गया तो चप्पल गायब थी। शंका हुई तो वह छत पर चला गया। युवक छत से बगल के मकान की नींव पड़ी दीवार पर कूद गया और चोटिल हुआ। भागने लगा 100 मीटर दूर धान के खेत में ग्रामीणों ने पकड़ा और पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना ग्राम प्रधान पिंटू सरोज को दी। उन्होंने थाना गंभीरपुर को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। तो युवती का नाम बताया युवती से जब पूछताछ की गई तो उसने युवक को पहचानने से मना कर दिया। पुलिस ने युवती का मोबाइल मंगवाया और युवक के बताए नंबर पर फोन किया तो पता चला कि वह नंबर युवती का है। प्रेमी ने बताया कि इसके पहले भी वह मुंबई से सीधे यहां उसके ननिहाल आकर कई बार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed