फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Census preparations intensify; 11,500 enumeration blocks ready.

Azamgarh News: जनगणना की तैयारी तेज, 11,500 गणना ब्लॉक तैयार

Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Census preparations intensify; 11,500 enumeration blocks ready.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में जिले की जनगणना तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी ने तैयारियों और प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया गया कि जिले में जनगणना के लिए करीब 11,500 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। इन्हें 16 नगरीय और आठ ग्रामीण चार्ज में बांटा गया है।जनगणना कार्य की निगरानी के लिए जिलाधिकारी को प्रमुख जनगणना अधिकारी, सीडीओ को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी और एडीएम को जिला जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चार मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 16 से 19 सितंबर तक लखनऊ में पूरा हो चुका है। पांच अक्तूबर से फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इसके बाद तहसील मुख्यालयों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 9,000 प्रगणक और 2,000 सुपरवाइजर 24 चार्ज में तैनात किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी तैयारियां समयसीमा से पहले पूरी कराने और मैदानी कार्य की नियमित निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed