फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   You can double your income by mushroom production

Azamgarh News: दो गांवों के पांच घरों से सामान चोरी

Wed, 25 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
You can double your income by mushroom production
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के गनपतपुर और खानपुर राना गांव में मंगलवार की रात चोरी की घटनाएं हुईं। एक ही रात में पांच घरों के ताले तोड़कर करीब 17 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गनपतपुर गांव निवासी सत्यदेव यादव, उदयभान यादव, जयप्रकाश सिंह और सुनील यादव समेत पांच घरों में चोर रात के अंधेरे में पीछे के रास्ते से घुसे। चोरों ने अलमारी, बक्सों और अन्य सुरक्षित स्थानों को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने और नगदी समेट ली। सत्यदेव यादव के घर से चोर 8 लाख के गहने और 50 हजार रुपये नकदी ले गए। उदयभान यादव के घर से करीब 2.5 लाख के गहने व नकदी की चोरी हुई है। जयप्रकाश सिंह के घर से 2 लाख के गहने और 10 हजार रुपये चोरी हुए। सुनील यादव के घर से चोरों ने 2.5 लाख के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। खानपुर राना गांव में रवि प्रकाश सिंह के घर से चोरों ने 1.5 लाख रुपये और कीमती सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन

रवि प्रकाश सिंह ने सुबह सबसे पहले घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा, अलमारी और बक्से का सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कुछ ही देर में गनपतपुर गांव से भी चोरी की खबर सामने आ गई। सूचना पर अतरौलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम के साथ ही खोजी कुत्ते को भी मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन संदिग्ध बनवासियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया गया। घटना के बाद गांवों में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed