{"_id":"6ab6df507d6839664c06a373","slug":"strong-winds-blew-446-mm-of-rainfall-and-trees-fell-in-several-places-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-157775-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तेज हवाएं चलीं, 44.6 मिमी बारिश, कई जगह पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तेज हवाएं चलीं, 44.6 मिमी बारिश, कई जगह पेड़ गिरे
विज्ञापन
पेड़ गिरने से आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग अवरुद्ध। संवाद
- फोटो : Samvad
बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से मौसम में बदलाव के साथ आजमगढ़ मंडल में तेज हवा संग बारिश का दौर शुरू हो गया। बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।
शुक्रवार को 24 घंटे में आजमगढ़ में सर्वाधिक 44.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बलिया में 39.3 और मऊ में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।
करीब 40 किलोमीटर की गति से चले तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह धान की फसल खेतों में लोट गई। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। पेड़ों के सड़कों पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन
लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में सड़क और रास्तों पर पानी जमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल को नुकसान हो सकता है। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में नेवादा और तेरही गांव में बारिश संग तेज हवा के चलते खेत में धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
-- -
दो दिन तेज बारिश की संभावना
अवदाब के चलते आए मौसम परिवर्तन का दौर 27 तक चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसके चलते लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने तीनों जिलों में मध्यम आकस्मिक बाढ़ की आशंका जताई है।
--
सड़क पर पेड़ गिरने से लगा घंटों जाम
महाराजगंज। महाराजगंज से बिलरियागंज जाने वाली सड़क पर स्थित मोलनापुर गांव टावर के पास बबलू का पेड़ गिरने से घंटों सड़क पर जाम लगा रहा। शुक्रवार की सुबह सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ गाड़ियों से जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर आवागमन चालू कराया।
--
बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब के चलते अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ तेज बारिश की संभावना है। अवदाब का असर पूर्वांचल पर व्यापक रूप से पड़ने की आशंका है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।

पेड़ गिरने से आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग अवरुद्ध। संवाद- फोटो : Samvad