फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions issued to enforce the 'No Helmet, No Fuel' rule and take action against illegal vehicles.

Azamgarh News: नो हेलमेट-नो फ्यूल लागू कराने और अवैध वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to enforce the 'No Helmet, No Fuel' rule and take action against illegal vehicles.
मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बाढ़ की स्थिति, आगामी त्योहारों, अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लगातार बारिश के मद्देनजर तीनों जिलों में बाढ़ के जलस्तर की निगरानी और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव-राहत कार्य तेज रखने को कहा। सभी प्रभावित परिवारों को निशुल्क राशन किट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी पर्वों सहित अन्य आयोजनों को देखते हुए थाना, तहसील और जिला मुख्यालय स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कराने को कहा। जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा में मंडलायुक्त ने तीनों जिलों में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने तथा महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न और प्रमुख अपराधों में प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। सड़क सुरक्षा को लेकर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान का सख्ती से पालन कराने को कहा। अवशेष स्कूली बसों का फिटनेस परिवहन विभाग से कराने के निर्देश दिए। फिटनेस में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में पुलिस की आईबी, एलआईयू, आर्थिक अपराध और एसआईटी जैसी विशेष इकाइयों की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। शासन के निर्देश पर अब मंडलायुक्त और डीआईजी मंडल के सभी थानों व तहसीलों के जनता दर्शन से ऑनलाइन जुड़कर मॉनिटरिंग करेंगे।

संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में आने वाली राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण और नियमानुसार समाधान कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में तीनों जिलों के डीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed