फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yellowing of eyes and skin is a sign of fatty liver and infection

Azamgarh News: आंखों और त्वचा में पीलापन फैटी लिवर और इंफेक्शन के संकेत

Sat, 20 Jun 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yellowing of eyes and skin is a sign of fatty liver and infection
आजमगढ़। बदलती जीवनशैली में जंक फूड खाने के बढ़ते चलन का असर युवाओं के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन लगभग 10 मरीज पेट और लिवर की समस्या से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनकी उम्र 10 से 30 साल तक की है।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में हर दिन लगभग 125 मरीज आते हैं। फास्ट फूड, तले-भुने खाद्य पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक और अनियमित दिनचर्या से पेट की बीमारी हो रही है। जंक फूड ज्यादा खाने से अपच, गैस, कब्ज, आंतों में सूजन और फैटी लीवर की समस्याएं बढ़ रही हैं। जंक फूड में ज्यादा मात्रा में वसा, नमक और मैदा होता है। जो मोटापा, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। फैटी लीवर की शुरुआती अवस्था में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


फैटी लिवर के प्रमुख लक्षण
पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन या दर्द।
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
भूख कम लगना।
पेट फूलना और गैस बनना।
वजन बढ़ना या मोटापा।
मतली या उल्टी की शिकायत।
गंभीर स्थिति में त्वचा और आंखों का पीला पड़ना।
डॉक्टर की सलाह
जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन कम करें।
भोजन में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें।
नियमित रूप से व्यायाम या योग करें।
वजन को नियंत्रित रखें।
घर का बना खाना खाएं और पर्याप्त पानी पीएं।
अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों से बचें।
समय पर भोजन करें और देर रात खाने की आदत छोड़ें।
किसी भी लक्षण पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed