Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yamraj appeared on road in azamgarh asked drivers where helmets and seat belts and enforced traffic rules

सड़क पर उतरे यमराज: वाहन चालकों से पूछा- हेलमेट और सीट बेल्ट कहां है, यातायात का कराया पालन; की अनोखी अपील

Wed, 12 Nov 2025 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

Traffic Month in UP: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में यातायात माह के दाैरान पुलिस ने नियम तोड़ रहे लोगों से अपील की। एक कलाकार को यमराज बनाकर सड़क पर उतार दिया गया। उन्होंने लोगों से हेलमेल पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

विज्ञापन
Yamraj appeared on road in azamgarh asked drivers where helmets and seat belts and enforced traffic rules
बाइक सवार से हेलमेट लगाने की अपील करते यमराज। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में 'यातायात माह 2025' के तहत बुधवार को आजमगढ़ पुलिस ने अग्रसेन चौक पर एक अनोखा और रचनात्मक यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जनपद की नाटक मंडली के एक कलाकार ने 'यमराज' का रूप धारण कर राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन




अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग की अनिवार्यता, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था। 'यमराज' बने कलाकार ने हंसी-मजाक के अंदाज़ में गंभीर संदेश दिया कि 'सड़क पर नियमों की अनदेखी, यमराज से भेंट की तैयारी!'
विज्ञापन


लोगों ने इस अनोखे प्रदर्शन का आनंद लेते हुए यातायात नियमों के महत्व को गंभीरता से समझा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षित आजमगढ़ बनाने की अपील

यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षा संदेश को सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और 'सुरक्षित आजमगढ़' बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति से जब यमराज ने पूछा 'हेलमेट पहन लो भाई, क्या जान से नहीं है प्यार' तो वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed