{"_id":"5724ec704f1c1b4316a91541","slug":"wrong-paper-sharing-the-disclosure-form-repeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत पेपर बंटने से हड़कंप, पर्चा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत पेपर बंटने से हड़कंप, पर्चा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को द्वितीय पाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू द्वितीय प्रश्न पत्र (गद्य) के स्थान पर स्नातक तृतीय वर्ष के साहित्य का प्रश्नपत्र बंटा। छात्राओं ने केंद्राध्यक्ष से शिकायत की। विद्यालय प्रशासन ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई।
पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू द्वितीय प्रश्न पत्र के नस्र (गद्य) विषय की परीक्षा थी। जैसे ही प्रश्न पत्र दिया गया। छात्राओं में हड़कंप मच गया। क्योंकि जिस विषय की परीक्षा होनी थी उसके स्थान पर स्नातक तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम के साहित्य का प्रश्नपत्र दिया गया था। विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी। विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले निर्देश पर परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अब उक्त विषय की परीक्षा बाद में कराई जाएगी।