फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worshiped Maa Saraswati, sought the boon of knowledge

मां सरस्वती की पूजा की, ज्ञान का वर मांगा

Sat, 05 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Maa Saraswati, sought the boon of knowledge
बसंत पंचमी के अवसर पर कोलघाट स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ पर मां सरस्वती की आराधना करते श्रद्धालु? - फोटो : AZAMGARH
जिले में शनिवार को बसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक विद्यालयों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। विद्यार्थियों ने मां से ज्ञान का वर मांगा। कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया।
विज्ञापन

शहर के कोलघाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ में बसंत पंचमी पर्व के दिन गीता शर्मा व कुसुम ने विधिवत हवन पूजन कर मां सरस्वती की आराधना की। गीता शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष वसंत पंचमी के दिन यहां पर मां सरस्वती की पूजा होती है और लोगों में प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर मधुलता, संगीता, माधुरी, सुरेश, अशोक प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी पर प्रधानाचार्य आरएस शर्मा ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व उप प्रधानाचार्य नागभूषण पांडे ने सरस्वती पूजन व मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई। शिक्षक-शिक्षकाओं के साथ-साथ बच्चे भी पीले रंग के परिधानों में स्कूल आए। बच्चों ने भाषण, कविता, गायन और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने ऑनलाइन इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेत सरसों के पीले फूलों से भर जाते हैं। पेड़ों पर नई पत्तियां आना शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में विश्व विद्यालय अभियान ने अपना सातवां वर्षगांठ मनाया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा आराधना की गई। विवि अभियान के संयोजक सुजीत भूषण ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन ही विश्वविद्यालय अभियान की नींव रखी गई। आज जिले में विवि का सपना पूरा हुआ। डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, शिक्षाविद अमृत रॉबिन, अमित कुमार सिंह, कृष्णानन्द सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, संदीप कुमार,उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी की सराय : कस्बा के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। छात्राओं में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखा। छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबंधक शैलेश कुमार राय, डा.अजय गौतम, भरत यादव, अनिल दुबे, सुषमा राय, रीना सिंह, विनिता राय, चंद्रेश यादव, अर्चना प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed