फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worshiped Lord Parshuram on his birth anniversary

Azamgarh News: जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम का किया पूजन

Wed, 30 Apr 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Lord Parshuram on his birth anniversary
आजमगढ़। चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित श्री परशुराम मंदिर में मंगलवार को ब्राह्मण संगठनों ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन कर लोगों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित श्री परशुराम चालीसा का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू और मनीष मिश्रा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार योग, नीति व धनुर्विद्या के पारंगत भगवान परशुराम के जीवन से हमें अन्याय का विरोध करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के पारंगत भगवान परशुराम ने सहस्रार्जुन सहित अनेक अन्यायी राजाओं का वध करके समाज में व्याप्त असुरक्षा, आतंक और भय को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने श्री परशुराम चालीसा को मंगलकारी बताया। इस मौके पर सुभाष चंद तिवारी कुंदन, मनोज कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार पांडेय, तारकेश्वर मिश्र, शर्मानंद पांडेय, विशाल उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed