फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worship of Skanda Mata on fifth day

पांचवें दिन स्कंद माता की हुई पूजा

Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Worship of Skanda Mata on fifth day
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा घरों सहित मंदिरों में की गई। इस दौरान या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोच्चारण से मंदिर गूंजते रहे। देवी भगवती का पांचवां स्वरूप नारी शक्ति और मातृ शक्ति का सजीव चरित्र है। स्कंद कुमार की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा। वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी का दृश्य ही कुछ अलग रहा है। भोर में प्रतिदिन मां का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। शनिवार को दिनभर मां के दर्शन को भक्तों का आना जाना रहा। बड़ादेव, रैदोपुर दुर्गा मंदिर पर भी पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वहीं कोलघाट स्थित श्रीरामजानकी काली मंदिर में वासंतिक नवरात्र पर मां दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती जी सहित अन्य देवी-देवताओं के पूजन-अर्चन का क्रम जारी है। धूप-अगियारी व घंटा-घडियाल की गूंज से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया है। फूलपुर नगर स्थित जय मां भवानी मंदिर लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है। नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भीड़ रहती है। हालांकि कोरोना के कारण बहुत से लोग मंदिर जाने की बजाए घरों में ही मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed