फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Works to be done by Tourism Department in Durvasa soon

जल्द पूरे हों पर्यटन विभाग द्वारा दुर्वासा में कराए जा रहे कार्य

Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Works to be done by Tourism Department in Durvasa soon
फूलपुर। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में पर्यटन विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा है।जन समस्याओं सहित दुर्वासा धाम पर पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो को शीघ्र पूरा किये जाने को लेकर रविवार को ऋषि दुर्वासा, दत्तात्रेय, चंद्रमा ऋषि विकास समिति के व्यवस्थापक बलराम तिवारी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को ज्ञापन सौँपा।
विज्ञापन

बलराम तिवारी ने कहा कि प्रभु श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण की चोरी हुई प्रतिमा जिसे निजामाबाद थाने के मालखाने में रखा गया है उसे शीघ्र यथा स्थान पर स्थापित किया जाए। जिससे यहां आने वाले श्रद्घालू उनका दर्शन पूजन कर सकें। धाम में पुलिस चौकी की स्थापना किया जाय। श्मशान घाट के आस पास बाउंड्री का निर्माण किया जाय। तपो स्थली के पास जनसहयोग से निर्मित मंजूषा नदी पर बना सेतु बारिश के दौरान क्षति ग्रस्त हो गया है जो तीन विधान सभा क्षेत्र के दायरे में आता ।है इस पर लोक निर्माण द्वारा नया सेतु बनाया जाय। जिससे लोगों को आने जाने में कोई असुविधा न हो। दुर्वासा धाम मंदिर का दायरा फूलपुर विधान सभा क्षेत्र में आता है। पर्यटन विभाग द्वारा इसके आसपास वनहर मय चकगजडी गांव के आस पास विकास कार्य कराया जाय। इस मौके पर नागेंद्र यादव, रामकेवल तिवारी, राजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed