फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   workers on strike, cleaning system effected

कंपनी के कर्मी गए हड़ताल पर चरमराई सफाई व्यवस्था

Tue, 20 Aug 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
workers on strike, cleaning system effected
नपा कार्यालाय पर प्रर्दशन करते वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के 18 वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इन वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए की गई ग्वालियर की कंपनी एसआरएमपी के सफाई कर्मचारी मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इसके चलते इन 18 वार्डों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है तो वहीं कुछ प्रमुख स्थानों पर नपा प्रशासन ने अपने नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सफाई कराई।
विज्ञापन

नपा प्रशासन शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो अलग-अलग फर्म को ठेका दिया हुआ है। सात वार्डों का ठेका एक स्थानीय फर्म को है तो 18 वार्डों का ठेका ग्वालियर की एसआरएमटी कंपनी को दिया गया है। दोनों का टेंडर अलग-अलग हुआ है और एग्रीमेंट भी अलग-अलग किया गया है। एग्रीमेंट में ही मुख्य रूप से खेल हुआ है। सात वार्डों वाली फर्म खुद के संसाधन से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है, तो वहीं 18 वार्डों वाली फर्म को नपा संसाधन मुहैया करा रही है। शासन के नियमों के अनुरूप संसाधन कंपनी को देना है। इसके साथ ही सफाई के तैनात कंपनी को भगतान यूजर चार्ज के माध्यम से ही किए जाने का प्रावधान है। यहां कंपनी को भुगतान नपा के खाते से किया जा रहा है। शासन के नियमों का नपा प्रशासन ने एग्रीमेंट में अनुपालन नहीं किया है। अब तक नगर के किसी भी वार्ड में यूजर चार्ज वसूल करने की प्रक्रिया ही शुरू नहीं कराई जा सकी है। टेंडर और एग्रीमेंट हुए सात माह से अधिक का समय हो चुका है। नपा प्रशासन कई माह का भुगतान भी अपने खाते से फर्मों को कर चुकी है। टेंडर और एग्रीमेंट में खेल के चलते ही शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। सोमवार को एसआरएमपी कंपनी के सफाई कर्मचारी काम करने से इंकार कर दिये और सोमवार को शहर में कूड़ा उठा ही नहीं। इसका परिणाम रहा कि पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील नजर आया। कंपनी के सफाई कर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नपा पर एकत्र होकर जम कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कंपनी कहीं से भी गलत नहीं है। जो एग्रीमेंट हुआ है, उसी के अनुरूप ही शहर में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। एग्रीमेंट के अनुरूप संसाधन नपा को मुहैया करना है। जहां तक यूजर चार्ज वसूल करने की बात है तो कंपनी ने कई बार नपा प्रशासन को पत्र लिखा है, लेकिन अब तक नपा प्रशासन ने जरूरी रसीद आदि नहीं उपलब्ध कराया है, जिसके चलते यूजर चार्ज नहीं वसूल किया जा सका है। अभी नपा प्रशासन पर दिसंबर 2018, जनवरी व जुलाई माह का बकाया है। इसके चलते कर्मी नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर, एसआरएमपी ग्वालियर
शासन के निर्देश पर सीडीओ एग्रीमेंट और टेंडर की जांच कर रहे है। वर्तमान में नपा कंपनी को अपने संसाधन नहीं उपलब्ध करा रही है। कंपनी के कर्मचारी सोमवार को काम भी नहीं किये। जिसके चलते नपा प्रशासन ने अपने रेग्युलर कर्मचारियों के माध्यम से साफ-सफाई कराने के साथ ही जगह-जगह से कूड़ा भी उठवाया।
एसएन सिंह, ईओ-नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed