फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Worker will be against whom action will be taken'

‘कार्यकर्ता जिसके खिलाफ चाहेंगे कार्रवाई होगी’

Wed, 05 Jul 2017 11:24 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 05 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Worker will be against whom action will be taken'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रिरा देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, हमारे कार्यकर्ता जिसके खिलाफ चाहेंगे कार्रवाई होगी। लेकिन इसके लिए सबसे पहले सबको एकमत होना होगा। पार्टी और सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारी जिले में नहीं रह पाएंगे। ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नेहरू हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।     
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तेज अभियान चलाकर कार्रवाई करने वाली सरकार बनी है। सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने सबसे कम समय में लोक कल्याण की योजनाओं में परिणाम दिए हैं। अब सरकार और प्रशासन को जिस तरह से चलाना होगा चलाया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले इसके लिए जिलाध्यक्ष से एक कोर कमेटी बनाने को कहा है। कहीं गड़बड़ी या कार्यकर्ता के साथ नाइंसाफी का पता चलेगा तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विरोधियों से सचेत करने के साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी और जनता की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का निजाम बदल गया है, विरोधी इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें उप्र से 80 सीटों के साथ ही जनपद की दोनों सीटों पर कब्जा जमाना है। हमारा मकसद है कि देश की 60 फीसदी मतदाता भाजपा का चुनें । आज देश में कुछ जगहों को छोड़कर हर जगह भाजपा की सरकार है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हम अन्य जगहों पर भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि अभी भी बहुत से लोग पुरानी सरकार की मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्हें ये याद रखना चाहिए कि प्रदेश में सत्ता बदल चुकी है।



इसलिए वह सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। इस मौके पर लालगंज की सांसद नीलम सोनकर, विधायक अरुण कांत यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, राजेश सिंह महुआरी, श्रीकृष्ण पाल, विनय प्रकाश गुप्त, जिला महामंत्री ध्रुव सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन रामपाल सिंह ने किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed