फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work on PM Awas Yojana will be accelerated

Azamgarh News : पीएम आवास योजना पर कार्य में आएगी तेजी, सर्वे का कार्य 31 तक पूरा कराने का निर्देश

Wed, 19 Mar 2025 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 06:37 PM IST
सार

पीएम आवास योजना के कार्य को लेकर बीडीओ ने बैठक ली और निर्देश दिया कि सर्वे का कार्य 31 तक पूरा कराएं इसके साथ ही ये भी कहा कि अमृत सरोवरों की मनरेगा के तहत जल्द सफाई कराई जाए।
 

विज्ञापन
Work on PM Awas Yojana will be accelerated
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ठेकमा ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ शशिकांत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास सर्वे का कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करा लें।

विज्ञापन


फैमिली आईडी के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित न रहे। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने मनरेगा के तहत अमृत सरोवरों की सफाई पर भी विशेष जोर दिया। बीडीओ ने पंचायत सहायकों को समय पर कार्यालय पहुंचने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ फैमिली आईडी बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीओ आईएसबी देवेंद्र कुमार सिंह, एपीओ महीप पांडेय सहित सभी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed