फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Won the hearts of children with songs and dance, looted applause

नृत्य आैर गीतों से बच्चों ने दिल जीता, लूटी वाहवाही

Sun, 08 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 Won the hearts of children with songs and dance, looted applause
इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य और एकांकी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।  वार्षिकोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल के विद्यालयों में ऐसी शिक्षा मिले, जिससे बच्चे क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने नृत्य और गीतों से खूब वाहवाही लूट ली।
विज्ञापन


 सारा सिंह और साथियों ने ‘छोटी सी प्यारी सी नन्हीं सी’ पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। खुशी और प्रियांशी ने ‘मैं तोड़ दूंगी सपनों की राह’ ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रा संध्या चौहान, रिया सिंह, सौम्या आदि ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। आकाश गुप्ता, आदित्य और साथियों ने लोकगीत सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। एकांकी ‘समय का महोत्व’ की सभी ने सराहना की।


 अंत में प्रबंधक राजेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर संजय सिंह, योगेंद्र दूबे, पंकज सिंह, संतोष सिंह, अमरेश सिंह, जय प्रताप यादव, सतीश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed