फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women will become 'disaster friends', will go from village to village to spread awareness

Azamgarh News: महिलाएं बनेंगी ‘आपदा मित्र’, गांव-गांव जाकर फैलाएंगी जागरूकता

Thu, 07 May 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women will become 'disaster friends', will go from village to village to spread awareness
आजमगढ़। आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब महिलाओं को ‘आपदा मित्र’ के रूप में तैयार किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने और आपदा के समय सहयोग करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

पहले चरण में महाराजगंज, हरैया और बिलरियागंज क्षेत्रों की कुल 32 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में नियंत्रण के उपाय, सुरक्षित रसोई संचालन, बिजली उपकरणों के सावधानीपूर्वक उपयोग और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्पदंश की स्थिति में सावधानियां, बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने और आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए। प्रशिक्षित महिलाएं अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। विशेष रूप से गैस सिलिंडर, चूल्हा और बिजली से जुड़ी सावधानियों पर जोर दिया जाएगा, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ये महिलाएं आपदा के समय सूचना देने, राहत कार्य में सहयोग करने और जरूरतमंदों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने में भी भूमिका निभाएंगी। डीसी एनआरएलएम डॉ. आराधना त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से गांव स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी। उन्होंने कहा कि चयनित महिलाएं स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रही हैं और आगे और भी गांवों में ऐसे स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा, जिससे आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed