फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women took to the streets against police action, blocked the road

Azamgarh News: पुलिस की कवायद के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम

Fri, 02 Feb 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets against police action, blocked the road
थाना पर बृहस्पतिवार को एक गांव की रहने वाली महिलाएं पुलिस की कवायद पर आक्रोशित होकर सड़क पर उतर पड़ी और सड़क पर लेट कर चक्काजाम कर दी। महिलाएं गांव से भागे युवक-युवती की बरामदगी के बाद युवक को छोड़ दिए जाने व लड़की को थाने पर बैठाए रखने से नाराज थी।
विज्ञापन

सड़क पर लेटकर प्रदर्शन व चक्का जाम कर रही महिलाओं का कहना था कि 28 जनवरी को एक युवक व युवती घर से भाग गए थे। युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने तीस जनवरी को भागे युवक-युवती को बरामद कर थाने ले आई। इसके बाद थाने से युवक को छोड़ दिया गया, जबकि युवती को बैठाए रखा गया। आक्रोशित महिलाएं युवक को थाने पर बुलाए जाने व दोनों की शादी कराए जाने की मांग कर रही थी। लगभग चालीस मिनट कर रास्ता जाम कर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एसओ सुनील कुमार दुबे के आश्वासन पर महिलाओं ने रास्ता जाम समाप्त किया और लड़की को लेकर घर चली गई। महिलाओं ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द पुलिस लड़के को बुलाकर लड़की से शादी नहीं कराती तो वे पुन: प्रदर्शन व जाम को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed