{"_id":"640da16413f03079e90c7c95","slug":"women-roared-against-liquor-shop-in-azamgarh-said-shop-will-not-open-at-any-cost-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: शराब के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, बोलीं- किसी भी कीमत पर नहीं खुलेगी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: शराब के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, बोलीं- किसी भी कीमत पर नहीं खुलेगी दुकान
Sun, 12 Mar 2023 03:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 03:24 PM IST
सार
आजमगढ़ के कांखभार बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना से महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
आजमगढ़ के कांखभार बाजार में महिलाओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के कांखभार बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना से महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलेगी। हंगामे की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में पहले से देशी शराब का ठेका है। यह ठेका नियम विरूद्ध आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे से मात्र 190 मीटर दूरी पर है। इसी देसी शराब की दुकान के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की योजन बन रही है। इस बात की जानकारी जब कांखभार बाजार के महिलाओं को हुई तो वे भड़क उठीं।
विज्ञापन
रविवार को काफी संख्या में महिलाओं ने उस स्थान पर पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि देसी शराब की दुकान के कारण शराबियों का यहां पहले से आतंक है। अगर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान भी खुल गई तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि महिलाएं अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोले जाने का विरोध कर रही हैं। ऐसे में दुकान कहीं और खोले जाने की योजना बनाई जाएगी। निश्चित तौर पर दुकान को कहीं और शिफ्ट कराया जाएगा।