फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women of the group mobilized for the selection of quota in a fake way

फर्जी तरीके से कोटे के चयन को लेकर लामबंद हुईं समूह की महिलाएं

Thu, 17 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Women of the group mobilized for the selection of quota in a fake way
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के विकासखंड हरैया की ग्राम पंचायत आराजी देवारा नैनिजोर में फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के चयन को लेकर 16 समूह की महिलाएं बुधवार को डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की। महिलाओं ने डीएम व मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आराजी देवारा नैनिजोर में खुली वोटिंग के जरिए कोटे की दुकान के आवंटन की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत आराजी देवारा नैनिजोर में पूर्व में अनुसूचित जाति के विकलांग व्यक्ति दीपचंद के नाम से कोटे की दुकान आवंटित थी। जिसे साजिश के तहत निरस्त करा कर फर्जी तरीके से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत रूबी सिंह का चयन किया गया है। 15 नवंबर को विकासखंड हरैया के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत आराजी देवारा नैनिजोर में बिना वोटिंग कराए तथा शासनादेश के नियमों की अवहेलना करते हुए गलत तरीके से रूबी सिंह को कोटा आवंटित कर दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत में पांच हजार की आबादी है। जिसमें से तीन हजार से ज्यादा आबादी अनुसूचित जाति की हैं। शासनादेश के अनुसार यह निश्चित किया गया था कि आरक्षण की प्रक्रिया जिस ग्राम में प्रधान को आरक्षण प्राप्त होगा उसी के तहत कोटेदार की भी नियुक्ति होगी। लेकिन विकासखंड हरैया के कर्मचारियों ने शासनादेश के नियमों की अनदेखी करते हुए रूबी सिंह को गलत तरीके से कोटे की दुकान आवंटित कर दी गई। पूर्व कोटेदार दीपचंद के साथ 16 से अधिक समूह की महिलाओं ने इस पर विरोध जताते हुए डीएम और कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नियमानुसार कोटे की दुकान के आवंटन की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर रामचंद्र, रामप्रसाद, किरण, पुष्पा, रिंकू, गीता, सीमा, रीता, कोमल, गुलाब, रविदास, दुर्गा, मुस्कान, सरस्वती, जागृति, लल्लन, हरेंद्र कुमार, अवधेश, शिवा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed