फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The administration and teachers' union will jointly enhance the progress of the university.

Azamgarh News: प्रशासन-शिक्षक संघ मिलकर बढ़ाएंगे विवि की प्रगति

Mon, 05 Oct 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The administration and teachers' union will jointly enhance the progress of the university.
चक्रपानपुर/पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सभागार में रविवार को नवगठित विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कार्यकारिणी का परिचय कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह और कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षक संघ एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों का साझा लक्ष्य विद्यार्थियों के हित और विश्वविद्यालय की प्रगति होना चाहिए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर करना प्राथमिकता है। शिक्षकों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। महाविद्यालयों में संसाधनों की कमी और रखरखाव की समस्याओं को चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि इनका समाधान मिलकर किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हित उनके लिए सर्वोपरि है और संघ विश्वविद्यालय की प्रगति में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने शिक्षकों के लंबित पारिश्रमिक के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर कुलपति ने सभी शिक्षकों के पारिश्रमिक का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कुलसचिव अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य सहित विश्वविद्यालय व महाविद्यालय इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. पंकज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed