फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Census preparations in full swing, 164 field trainers to be trained

Azamgarh News: जनगणना की तैयारियां तेज, 164 फील्ड ट्रेनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Census preparations in full swing, 164 field trainers to be trained
आजमगढ़। जनगणना-2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 164 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार से शुरू होगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

पांच बैच में होने वाला प्रशिक्षण तीन चरणों में 14 तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए जिले में चार मास्टर ट्रेनर नामित किए गए हैं, जिनका प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। ये मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर तहसील मुख्यालयों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। जिले में जनगणना के लिए करीब 11,704 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। इन्हें 24 चार्ज में बांटा गया है, जिनमें 16 नगरीय और आठ ग्रामीण हैं। जनगणना कार्य के लिए करीब 9,000 प्रगणक और 2,000 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और प्रशिक्षणार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने देने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed