फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women killed uncle

लाठी के प्रहार से महिला ने की चाचा की हत्या

Sat, 02 May 2015 12:12 AM IST
संवादताता कटानी बाजार।
संवादताता कटानी बाजार। Updated Sat, 02 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women killed uncle
महराजगंज थाना क्षेत्र के फिरजोत गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद में मायके में रह रही महिला ने अपने सगे चाचा के सिर पर लाठी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला के बड़े बेटे ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

मृतक हरिद्वार राम (70) दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई की मौत हो चुकी है। हरिद्वार राम ने शादी नहीं की थी। आरोपी गंगोत्री उनके छोटे भाई की बेटी है। गंगोत्री की शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कटया गांव में हुई थी। करीब दस वर्ष पूर्व महिला को उसके ससुराल वालों ने ठुकरा दिया। तभी से वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसके चाचा भी साथ ही रहते थे।  
विज्ञापन

गंगोत्री अक्सर घर से बाहर घूमने निकल जाती थी। जो उसके चाचा हरिद्वार को ठीक नहीं लगता था। वह भतीजी को बाहर जाने से मना करते थे। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे गंगोत्री कहीं से घूमकर घर लौटी। इस पर हरिद्वार ने उसे टोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गुस्से में तमतमाई गंगोत्री ने घर में रखी हुई लाठी उठाई और चाचा के सिर पर दे मारी। सिर में चोट लगने से लहूलुहान हरिद्वार जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल हरिद्वार को स्थानीय डॉक्टर के यहां ले गए। परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महराजगंज थाने के कार्यवाहक प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला गंगोत्री के बड़े बेटे की तहरीर पर उसकी मां के खिलाफ विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed