फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman gets hit by broken wire while sweeping, dies due to electric shock

Azamgarh News: झाडू लगाते समय टूटे तार की चपेट में आई महिला, करंट से मौत

Mon, 08 Jul 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman gets hit by broken wire while sweeping, dies due to electric shock
मेंहनगर। थाने से 500 मीटर दूर स्थित ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला रविवार सुबह झाडू लगाते समय टूटे तार की चपेट में आ गई। तार में उतर रहे करंट से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गहुनी गांव स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर वर्षों से चाय की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती थी। शशिकला (50) पत्नी मनोज रोज की भांति सुबह घर में झाडू लगा रही थी। अचानक वह रात में शॉर्ट सर्किट से गिर कर टूटे तार की चपेट में आ गई। यह तार रात में ही टूटा था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। महिला के चार बेटे और एक बेटी के साथ ही बूढ़े सास, ससुर की भी जिम्मेदारी थी। पति शराबी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed